March 3, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ऑल सेंट्स कॉलेज में छात्राओं ने उडाया अबीर गुलाल बिखेरी रंगों की छटा

0
1003206813
012 013
111 222 333

नृत्य, उल्लास और स्वादिष्ट व्यंजनों हुआ होली मिलन कार्यक्रम

नैनीताल। सरोवर नगरी में होली के पावन अवसर पर ऑल सेंट्स कॉलेज में उल्लास, उमंग और रंगों का अनुपम संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और उत्साह से सराबोर रहा। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्डर्स ने अपने “होम अवे फ्रॉम होम” में एक परिवार की तरह मिलकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से हुआ। विद्यार्थियों ने लोकप्रिय होली गीतों पर रंगारंग नृत्य कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक और आधुनिक गीतों की धुन पर थिरकते बच्चों की ऊर्जा और आनंद देखते ही बनता था। पूरा परिसर “होली है!” के उल्लासपूर्ण स्वर से गूंज उठा।
नृत्य और मनोरंजन के पश्चात विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई। सभी ने चटपटे छोले-कुलचे, स्वादिष्ट और ताजगी से भरपूर लेमन सोडा, लजीज दही बड़ा तथा ठंडी-मीठी आइसक्रीम का आनंद लिया। स्वाद और उल्लास के इस संगम ने उत्सव की रंगत को और भी गहरा कर दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एंजिना रिचर्ड्स ने समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ को रंगों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के लिए एक रंगीन, हर्षोल्लासपूर्ण, आनंदमय एवं सुरक्षित होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर यह स्पष्ट रूप से अनुभव किया गया कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि संस्कार, परंपरा और पारिवारिक स्नेह का भी सशक्त माध्यम है। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश साझा करते हुए होली के रंगों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *