वैष्णो देवी मंदिर में हुआ होली मिलन कार्यक्रम
महिला होलियारो द्वारा अबीर गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को बधाई




नैनीताल। सरोवर नगरी में होली पर्व की धूम है और आज सोमवार को तल्लीताल नया बाजार स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें की महिला होलियारों द्वारा होली गायन कर समा बांध दिया। एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर और नृत्य कर होली मिलन में चार चांद लगाती है। इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर ममता शाह, प्रभा जोशी, प्रभा बिष्ट, अनीता शाह, बिना शर्मा, आरती कपिल, नीला कपिल, कनकलता शाह, किशोरी जोशी, हेमा शाह, सुनीता शाह, कविता गोस्वामी, गीता नैनवाल शाहिद अन्य महिला होलियार मौजूद थे।




















