March 2, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

तल्लीताल बाजार विक्की फुटवियर में आग लगने से दुकान में रखा माल जलकर खाक

0
1003197928
012 013
111 222 333

फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पाया पर काबू बड़ी दुर्घटना होने से टली

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार मे विक्की फुटवियर की दुकान में आग लगने से बाजार में सनसनी फैल गई। तत्काल लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर और पुलिस को दी गई तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों और बाजार के व्यापारियों द्वारा आग पर काबू पाया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बचा ली गई। बता दे बाजार में सभी दुकान एक दूसरे से सटी हुई है। वह तो गनीमत रही आज अन्य दुकानों में नहीं फैली नहीं तो एक विकराल रूप हो सकता था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से दुकान में रखे जूते जलकर राख हो गए हैं और अनुमान है लाखों का नुकसान हुआ है। कितना नुकसान हुआ है वह दुकान स्वामी द्वारा ही स्पष्ट किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल अध्यक्ष मारुती नंदन साह ने पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए बताया आग लगने की सूचना पर फायर की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, उन्होंने फायर और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हो गया. गनीमत यह रही की आग आगे दुकानों में नहीं पहुंची नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस मौके पर फायर टीम*
▫️अग्निशमन अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह नेगी।
▫️लैंडिंग फायरमैन प्रकाश मेर
▫️फायरमैन अमरदीप
▫️फायर सर्विस नानक
▫️फायर सर्विस चालक जय प्रकाश
▫️फायरमैन भूपेंद सिंह नेगी
▫️फायरमैन किशोर फर्त्याल
▫️फायरवुमन बीना फर्त्याल
▫️फायरवुमन रूपा राणा द्वारा रेस्क्यू कर आग पर काबू पाया।

अग्निश्मन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया जैसे ही आग की सूचना प्राप्त हुई मौके से दो गाड़ी फायर की मौके पर पहुंच गई थी और फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है,

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *