शाह चौधरी समाज होली समारोह में एक दूसरों को लगाया गुलाल और
पारंपरिक होली गायन की विधा के लिए महिलाओं को किया सम्मानित






नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को रंगो के त्यौहार होली पर्व पर साह-चौधरी समाज द्वारा तीसरें होली मिलन समारोह का आयोजन लाला परमा शिवलाल,दुर्गा साह (कुमेय्या)धर्मशाला तल्लीताल में किया गया।
होली मिलन समारोह में साह-चौधरी समाज नैनीताल के द्वारा मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या,वरिष्ठ कलाकार रेखा साह, सुषमा साह डंडरियाल, सुमन साह को पारंपरिक होली गायन की विधा के लिए सम्मानित किया गया।
होली मिलन समारोह में उपस्थित जनों द्वारा पारम्परिक बैठकी होली का गायन किया गया। होली मिलन समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल मारुती नन्दन साह द्वारा होली के लिए शगुन के रूप में अबीर-गुलाल का वितरण किया गया। इस मौके पर होली मिलन समारोह में साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह,उपाध्यक्ष हितेश साह, महिला उपाध्यक्ष भारती साह, संगठन मंत्री मयंक साह, उपसचिव मोहित साह, मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह, शैलेन्द्र साह, शैलेन्द्र चौधरी, बिमल साह, हर्षित साह, डा.रितेश साह, नवीन लाल साह, अतुल साह, वीरेंद्र साह, भानु साह, संतोष लाल साह, पार्थ साह, ज्योति चौधरी, दीपा चौधरी, मोनिका साह, कल्पना साह,श्रीमती ममता साह, प्रेमा साह, गीता साह, पूनम साह, मीनू साह, अमिता साह, शिखा साह, काव्या साह, सौम्या साह, हिमानी रौतेला, दीपा पांडे, ज्योति ढौंडियाल सहित आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र साह द्वारा किया गया।




















