सभासद भागवत के निवास पर विधायक सरिता और पूर्व पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी सहित अन्य अतिथियों ने मनाई होली



नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका के सभासद भगवत रावत के निवास स्थान पर रविवार होली मिलन विधायक सरिता आर्या और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने इस भव्य आयोजन मैं मौजूद थे और खूब होली मनाई एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर नृत्य और आलू के गुटखों का आनंद लिया। और एक दूसरे को बधाई देकर इस दिन को यादगार बनाया इस मौके पर सभासद भागवत के परिवार जनों होली मिलन कार्यक्रम में विधायक सहित सभी को गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, भारत मेहरा,प्रदीप कुमार, शैलेंद्र बर्गली, आशीष बजाज,संतोष शाह, शैलेंद्र बिष्ट, युवराज करायत,विकास जोशी, गोविंद बोरा ,शेखर शाह,रोहित भाटिया,बिलाल जी,विक्रम राठौर,करन सती, सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करी।




















