March 1, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

प्रदेश स्तरीय अंतर विवि खेल प्रतियोगिताओं में मिला कुविवि को द्वितीय स्थान

0
1003182020
012 013
111 222 333

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य अंतर विश्वविद्यालय उत्तराखंड प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।
कुविवि के प्रभारी क्रीड़ाधिकारी प्रो.संतोष कुमार के मुताबिक यह प्रतियोगिता पंतनगर विश्विद्यालय द्वारा २३ से २६ फरवरी तक कुल १३ खेल प्रतियोगिताएं (महिला- पुरुष वर्ग) में आयोजित की गई थी जिसमें फ़ुटबॉल पुरूष, बास्केटबॉल महिला, पुरूष वॉलीबॉल, महिला पुरूष टेबल टेनिस, महिला पुरुष बैडमिंटन महिला पुरूष, एथलेटिकस महिला पुरूष तथा बास्केटबॉल महिला पुरूष की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। कुविवि के मेधावी खिलाडिय़ों की इस अहम कामयाबी पर विवि के मुखिया प्रो0 दीवान सिंह रावत ने सभी विजेता टीमों को बहुत बधाई दी है।इनके अतिरिक्त विवि के कुल सचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी,डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत, कुलानुशासक प्रो.हरीश चंद्र सिंह बिष्ट,संकायाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे,प्रो. वीना पांडे, प्रो.अतुल जोशी, प्रो. रजनीश पांडे, प्रो.0 ललित तिवारी समेत कुमाऊं विवि परिवार ने खुशी जाहिर कर खिलाडिय़ों के बेहतर उज्जवल भविषष्य की कामना की है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *