सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी की मांग का हुआ असर
सिंचाई विभाग ने लिया संज्ञान भीमताल झील की सफाई और सुरक्षा पर हुई कार्यवाही

भीमताल, नैनीताल। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा उठाई गई भीमताल झील की गाद मिट्टी निकासी और सुरक्षा की मांग पर सिंचाई विभाग ने कार्यवाही की है। बृजवासी द्वारा सिंचाई विभाग से पत्राचार करने के बाद, विभाग ने अपनी कार्यवाही से बृजवासी को अवगत कराया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भीमताल झील से मिट्टी, गाद और सिल्ट निकासी के लिए अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न फर्मों से दर आमंत्रण की गई है। दर आमंत्रण के पश्चात प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति और धन आवंटन के लिए प्रेषित किया जाएगा। इसके अलावा, झील के चारों ओर पर्यटन सुरक्षा दृष्टि रेलिंग लगाए जाने के लिए जिला योजना के अंतर्गत 12.55 लाख का प्राक्कलन तैयार कर जिला पर्यटन अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। इस कार्यवाही से भीमताल झील की सफाई और सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है।




















