February 28, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम में

0
1003176510
012 013
111 222 333

पूरे वर्ष आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के देवदार हॉल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि एवं गेस्ट स्पीकर के रूप में भूतपूर्व डिप्टी डायरेक्टर जनरल (जी. एस. आई.) डॉ. कौमुदी जोशी ने करते हुए अपने विचार और अनुभव सांझा किये। इस उपलक्ष्य पर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने पूरे वर्ष आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। क्विज कम्पटीशन में वंशिका प्रथम, उज्जवल द्वितीय व अनुष्का को तृतीय स्थान मिला, वादविवाद में साकेत प्रथम, अर्णव द्वितीय व कृष्णा तृतीय, पिछले साल की क्विज में भावना प्रथम, उज्जवल द्वितीय, कुणाल को तृतीय व भाषण प्रतियोगिता में नम्रता प्रथम, तनुजा द्वितीय और भावना को तृतीय पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार दिए गए ।इसी क्रम में डीन साइंस प्रो. चित्रा पांडे की सेनानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए कुलपति प्रो रावत ने कहा कि हर व्यक्ति को वैज्ञानिक सोच रखनी चाहिए । विज्ञान जीवन को आसान बनाता है तथा हमें सत्य का पता बताता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने रिसर्च जर्नल्स केजी लिस्ट बनाली है । आज के इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो रावत ने प्रो चित्रा पांडे को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर शॉल उड़ाकर , प्रतीक चिन्ह भेट कर एवं पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित किया गया और 33 वर्ष की सेवा पूर्ण करने एवं अवकाश ग्रहण करने पर धन्यवाद किया गया । इस मौके पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम में वैज्ञानिक कर्नल प्रॉफ दिवान सिंह रावत ,डॉ कौमुदी जोशी ,प्रॉफ संजय पंत डीन साइंस तथा प्रॉफ नीता बोरा को शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्रो. गीता तिवारी, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. अनिता पांडे, प्रो. शुचि बिष्ट, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. इरा तिवारी, प्रो. मनोज आर्या, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. कपिल खुल्बे, डॉ. गिरीश खर्कवाल, डॉ. दीपशिखा जोशी, डॉ. आंचल अनेजा डॉ. भावना पंत, डॉ. वर्षा, डॉ. सुषमा और डॉ. नगमा परवीन सहित विश्वविद्यालय के शोधार्थी, एमएससी व बीएससी के विद्यार्थी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर ऑफ़ विजिटिंग डायरेक्टरेट्स प्रो. ललित तिवारी द्वारा किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *