उत्तराखंड क्रांति दल ने
कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ कुमाऊँ मंडल का अध्यक्ष दिनेश अच्छा रानी को किया नामित

नैनीताल। कर्मचारी नेता राज्य निर्माण सेनानी व पर्यावरण संरक्षण के तहत राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान चलाने वाले दिनेश गुरुरानी को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड क्रांति दल के कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ कुमाऊँ मंडल का अध्यक्ष पद पर नामित किया है। दिनेश गुरु रानी संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम व संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के 30 वर्षों से अध्यक्ष पद पर रहे हैं ।जो कि राज्य में एक रिकॉर्ड है। वर्तमान में पुनः उन्हें सेवानिवृत्त संयुक्त संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया है। इसके अलावा वह जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति पिथौरागढ़ के वर्ष 2008 से वर्तमान तिथि तक अध्यक्ष हैं। उत्तराखंड जनरल ओबीसी संगठन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं ।उनके कर्मचारी संगठनों में दिए गए योगदान को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है कि वह उत्तराखंड क्रांति दल के कर्मचारी प्रकोष्ठ को भी मजबूत करेंगे। दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। 3 जुलाई 2024 से चले इस पौधारोपण अभियान में अभी तक एक लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। वहीं जब से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया है अब तक 3 लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। एवं 5 लाख से ज्यादा लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर जोड़ चुके हैं। उनके पौधारोपण अभियान का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। उनको पांच बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता डीडीहाट क्षेत्र जहां से उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल से विधायक प्रत्याशी की दावेदारी की है क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष के साथ-साथ कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित कर्मचारियों के प्रकरणों के लिए संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कुमाऊं मंडल का अध्यक्ष बनने पर दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती दल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी विधानसभा प्रभारी राम सिंह बिष्ट सहित उत्तराखंड कांति दल के सभी पदाधिकारीयों का आभार प्रकट किया है।




















