डीएसबी परिसर में इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल द्वारा कराया गया
स्टूडेंट इनोवेशन क्राफ्ट एग्जिबीशन का आयोजन


नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा डीएसबी परिसर में कराया गया स्टूडेंट इनोवेशन क्राफ्ट एग्जिबीशन 2026 का आयोजन । प्रो0 आशीष तिवारी, निदेशक इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनन्दन कर एग्जिबीशन के बारे मैं बताया ।
हैंडीक्राफ्ट एग्जिबीशन का आयोजन न्यू आर्ट्स प्रांगण के समीप किया गया।
स्टूडेंट इनोवेशन क्राफ्ट एग्जिबीशन मैं कुल 46 प्रतिभागियों द्वारा ऑनलाइन गूगल फॉर्म द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया।
एग्जिबीशन में 13 स्टाल लगाए गये जिसमे फाइन आर्ट्स, गणित, वानिकी, फॉरेनसिक साइंस और आईटीईपी के स्टूडेंट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्टाल में दृश्य, भगवान की प्रतिमाये, देश की महान विभूतियाओं से सम्बंधित पेंटिंग एवं स्केच, क्रोसीया, स्केच, कांस, बांस एवं मुंज घास से बनाई गयी सामग्रीयों का प्रदशन किया गया। प्रभारी परिसर निदेशक प्रो चन्द्र कला रावत द्वारा सभी स्टालों का भ्रमण किया गया उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया गया और बताया की इस प्रकार की इस प्रकार गतिविधियों एवं किर्याकालापो भविष्य में भी का आयोजन किया जाना चाहिए।
परिसर के शिक्षको एवं स्टूडेंट्स द्वारा बढ़ी मात्रा में सामग्रीयों की खरीददारी की गयी।
एग्जिबीशन में प्रो0 गीता तिवारी, डॉ0 रीना सिंह , डॉ0 हरीप्रिया पाठक, डॉ0 लज्जा भट्ट, डॉ0 पेनी जोशी, डॉ0 श्रुति साह, डॉ0 नीता आर्या, डॉ0 इकरम जीत,
डॉ0 नंदन सिंह, डॉ0 हर्ष चौहान, डॉ0 दलीप कुमार, डॉ0 ऋचा गिनवाल, डॉ0 नवीन पाण्डे, डॉ0 हृदेश कुमार शर्मा, डॉ0 अशोक कुमार उपस्थित रहे।




















