जीएसटी टर्मिनल कुमाऊं में स्थापना का निर्णय सराहनीय
व्यापारियों के विवादों का हल्द्वानी में होगा निपटारा: डा. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी

नैनीताल। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश जीएसटी प्रभारी डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा कुमाऊँ मंडल के व्यापारियों के लिए अब जीएसटी विवादों के निपटान हेतु देहरादून के चक्कर लगाने से बचाते हुए कारोबारी की सुविधा हेतु हल्द्वानी में जीएसटी टर्मिनल की राज्य पीठ स्थापित करने के लिए कैबिनेट से जो मंजूरी प्रदान की गई है वह अपने आप में हर्ष का विषय है। जीएसटी परिषद में व्यापारियों के टैकस विवादों का न्यायालय से बाहर निपटारा करने के लिए सभी राज्यों में जीएसटी टर्मिनल का गठन करने का आदेश दिया था इसके अंतर्गत गत जुलाई में उत्तराखंड में अपील अधिकरण के राज्य पीठ देहरादून में स्थापित की गई थी इससे कुमाऊँ मंडल के व्यापारियों को अपने विवादों के निपटान हेतु देहरादून के अनावश्यक रूप से चक्कर लगाने पड़ते थे कयोंकि हमारे राज्य की भौगोलिक विषम स्थिति कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के दो भागों में बटी हुई है। डाकटर गोल्डी ने कहा सरकार ने एक अच्छा निर्णय लिया है कि कुमाऊँ मंडल के विवादों का निपटारा हल्द्वानी में हो जाएगा और गढ़वाल मंडल के विवादों का निपटारा देहरादून में हो जाएगाए इसके लिए डा. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने उत्तराखंड के मुखयमंत्री का विशेष रूप से आभार भी वक्त किया है।
विदित है कि देहरादून में टर्मिनल की स्थापना के बाद व्यापारी नेता डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने मुखयमंत्री को पत्र भेजकर कुमाऊं मंडल में भी जीएसटी टर्मिनल की स्थापना हेतु अनुरोध किया था जो वर्तमान में धरातल में सफल हो गया।




















