March 2, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव: हल्द्वानी के चंद्रशेखर जोशी ने

0
1003159666
012 013
111 222 333

जीत के लिये निर्धारित मत किए प्राप्त कोटा किया हासिल

नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना बीरवार को सातवें दिन भी जारी रही । बीरवार को हल्द्वानी के चंद्रशेखर जोशी ने जीत के लिये निर्धारित मतों का कोटा हासिल कर लिया और उनकी जीत सुनिश्चित हो चुकी है । उनके बार काउंसिल सदस्य का चुनाव जीतने पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया ।
इधर बीरवार को बार काउंसिल के कई महिला प्रत्याशियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें ३० फीसदी आरक्षण के मुताबिक मतों की गिनती न किये जाने पर मतगणना स्थल के बाहर धरना दिया । उनके धरने की सूचना पर सहायक चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता बी डी उपाध्याय महिला प्रत्याशियों से वार्ता के लिये मतगणना कक्ष से बाहर आये और उन्होंने मतगणना नियमानुसार होने का दावा किया । लेकिन ये महिला प्रत्याशी चुनाव अधिकारी के तर्कों से संतुष्ट नहीं थे । वे महिला प्रत्याशियों को मिले मतों की अलग से गिनती किये जाने व उसी आधार पर टॉप ५ प्रत्याशियों को विजयी घोषित करने की मांग कर रहे थे । जबकि ये मतगणना महिला व पुरुष प्रत्याशियों की एक साथ हो रही है और इसी मतगणना में टॉप में रह रही महिलाओं की रैंकिंग बनाई जा रही है ।इस दौरान महिला प्रत्याशी शिवांगी गंगवार, सृष्टि तिवारी,नेहा जैन तथा भावना वर्मा व प्रियंका रानी आदि शामिल थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *