संस्था नैनी महिला एवं बाल विकास समिति के तत्वाधान में
होली पर्व को लेकर होली कार्यशाला का आयोजन




नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सुखाताल में आगामी होली पर्व को लेकर होली कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं, समिति के द्वारा युवतियों व महिलाओ को होली के गीतों व नृत्य का अभ्यास कराया जा रहा हैं, साथ हीं स्वाग की भी जानकारी दी जा रहीं हैं जिसमे, रिद्धि के दाता विघ्न विनाशन,,,, होली खेले पशुपतिनाथ,,,, आदि होली गीतों का अभ्यायास करया जा रहा हैं। इस मौके पर कार्यशाला मेँ मीनाक्षी, रिया, बबिता, अनीता, मोहिनी, शालिनी, प्रेमा, गीता, सहित अन्य महिला होलियार भाग ले रहे हैं।




















