नैनीताल में नारी सेवा समिति के होलीकोत्सव में मची होली गीतों की धूम
सिद्धि को दाता—-, फागुनआ रंग भर लायो—,अंबा के भवन में खेले होली
बाहर आ जाओ बांके बिहारी-होली हो रही हमारी तुम्हारी जैसे कई होली गीत गाए

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित नारी सेवा समिति मल्लीताल नैनीताल के तत्वावधान में शुक्रवार को होलीकोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान होल्यारों ने एक से बढक़र एक होली गीत गाकर दर्शकों को मंत्र मुगध कर दिया।कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति निदेशालय उत्तराखंड के सहयोग से किया गया।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज हर्ष ने बताया कि महिला होलियारों द्वारा कुमाऊँनी पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ढोल-मंजीरे की मधुर थाप पर महिलाओं ने पारंपरिक होली गाकर वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। महिला होल्यारों ने सिद्धि को दाता—-, फागुनआ रंग भर लायो—,अंबा के भवन में खेले होली—-, बाहर आ जाओ बांके बिहारी-होली हो रही हमारी तुमहारी.. जैसे कई होली गीत गाए। कार्यक्रम में लता, मुन्नी, बसंती, दया, शोभा, शांति, रेखा, पूजा, हिमानी एवं ललिता सहित अनेक महिला होलियारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पारंपरिक रीति से होली उत्सव मनाया तथा सामूहिक नृत्य गायन से कार्यक्रम को सफल बनाया। नैनीताल शहर की बड़ी संखया में महिलाओं की सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।




















