बहुउद्देशीय शिविर का 260 लोगों ने लिया फायदा
स्ट्रीट लाइट, पेयजल, मार्ग सुधारीकरण की मांग क्षेत्र के लोगों ने प्रमुखता से रखी

नैनीताल। सरोवर नगरी में जन जन की सरकार- जन-जन के द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को विधायक नैनीताल सरिता आर्या की अध्यक्षता में तथा उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक के नेतृत्व में सीआरएसटी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर का 260 लोगों द्वारा लाभ लिया गया।
शिविर में नगर पालिका नैनीताल के तहत स्टानले कमाउंड, रामलीला मैदान सात नंबर,स्टाफ हाउस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, मार्ग सुधारीकरण की मांग क्षेत्र से आए लोगों द्वारा प्राथमिकता से रखी गई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। शिविर में पुराना घोड़ा स्टैंड में महिला समूहों हेतु पूर्व में बनाई गई दुकानों जो सडक़ चौड़ीकरण में हट गई थी पुनरूनिर्माण करने की मांग की गईं इस संबंध में ईओ नगर पालिका को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शिविर में पेयजल एवं विद्युत आदि से संबंधित समस्या प्राप्त हुई जिनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा अपने अपने स्टालों के माध्यम से योजनाओं का लाभ जनता को प्रदान किया गया। शिविर बाल विकास विभाग द्वारा 8 लाभार्थियों को मुखयमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान किए गए। इस मौके पर शिविर में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल रोहिताश शर्मा, सदस्य मंडी परिषद मनोज जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की,दयाकिशन पोखरिया सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक व विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




















