February 20, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

0
1003089846
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में कोतवाली तल्लीताल पुलिस ने एनबीडबल्यू अभियान के अंतर्गत एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने अभियुक्त रूप किशोर पुत्र स्व. राम किशोर निवासी प्रीत विहार, रंपुरा रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को धारा २७९/३३८ भादवि के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। इस दौरान गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र साहनी मौजूद रहें।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *