परम्परा परिवार व मालाबार ज्वैलर्स की संयुक्त काव्य संध्या पर
महफिल में कवियों ने गीत ग़ज़लें व कविताऐं पढ़कर बांधासमा

गुरुग्राम नैनीताल। साहित्य एवम समाज को समर्पित “कृष्णादित्य परम्परा परिवार” (उन्नाव)/गुरुग्राम द्वारा हिन्दी साहित्य की अविरल धारा बहाने हेतु काव्य तथा संगीत गोष्ठियों का अनवरत क्रम ज़ारी है। इसी क्रम में एक काव्य संध्या का आयोजन मालाबार ज्वैलर्स, एम जी रोड, गुरुग्राम के शोरूम में किया गया। इस आयोजन में गीत, ग़ज़लें व कविताऐं पढ़कर कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस पारिवारिक काव्य संध्या की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार, शायर व कवि जोड़ी लक्ष्मी शंकर बाजपेयी और ममता किरण ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं कवि मदन साहनी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम बिहारी मिश्र का सान्निध्य प्राप्त हुआ। आमंत्रित साहित्यकरों के रूप में डॉ मुक्ता, वीणा अग्रवाल, नरेन्द्र गौड़, त्रिलोक कौशिक, विनय कुमार, शकुन्तला मित्तल, सविता स्याल, आभा कुलश्रेष्ठ, लोकेश चौधरी क्रांति, मीना सलोनी, लाडो कटारिया, सुरेन्द्र मनचंदा, विजय श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव, प्रियंका कटारिया, रेणु गौड़, संस्कृति गौड़ आदि की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह के प्रारम्भ में सभी अतिथियों द्वारा माँ वाणी के चरणों में पुष्प अर्पित करके पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति गौड़ द्वारा मधुर स्वर में प्रस्तुत माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। हारमोनियम के स्वर के साथ अपने स्वर मिलाकर प्रस्तुत की गई माँ वाणी की वन्दना ने सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात् मंच पर विराजमान अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर के सम्मानित किया गया।
समारोह का आयोजन व संचालन परम्परा परिवार की संयोजिका इन्दु “राज” निगम व संस्थापक राजेन्द्र निगम “राज” द्वारा किया गया। सभी उपस्थित साहित्यकारों ने “परम्परा” परिवार को दिन दूनी-रात चौगुनी उन्नति करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं। सभी साहित्यकारों ने कहा कि “परम्परा” परिवार द्वारा इस तरह साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन करके कविता की अलख जगाना वास्तव में बड़ा ही सराहनीय कार्य है। अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से साहित्य के प्रति आयोजकों के प्रेम का पता तो चलता ही है, साथ ही अनेक नए शब्द, नई विधाएं, नए विचार सीखने का अवसर भी प्राप्त होता है। मालाबार ज्वैलर्स के स्टोर प्रबंधक प्रमोद ने मालाबार ज्वैलर्स द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। अन्त में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित साहित्यकारों के साथ साथ मालाबार ज्वैलर्स के स्टोर मैनेजर प्रमोद एवं मार्केटिंग विभाग से राहुल तथा समस्त स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।




















