February 19, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली नैनीताल पहुंचने पर हुआ स्वागत

0
1003086764
012 013
111 222 333

झंडी दिखाकर हल्द्वानी को किया रवाना

नैनीताल। सरोवर नगरी में रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली गुरुवार को नैनीताल में डीएसए मैदान पहुंचने पर स्वागत किया गया। बता दें यह रैली
आज के दौर में शांति , सदभावना और भाईचारे के संदेश को महत्व देते हुए रोटरी मंडल 3110 के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष रो राजेन विद्यार्थी के नेतृत्व में यह पीस कार रैली बरेली शहर से 18 फरवरी को रवाना हो कर पीलीभीत,रुद्रपुर
,काशीपुर, रामनगर होते हुए आज गुरुवार 19 अप्रैल को बारापत्थर पहुंची , बारापत्थर में रोटरी क्लब नैनीताल के सभी सदस्य अपने वाहन समेत रोटरी पीस कार रैली में सम्मिलित हो कर डी एस ए मैदान पहुंचे
लीड क्लब बरेली से पधारे सभी पीस कार रैली के प्रतिभागियों का स्वागत डी एस ए मैदान
पर पहुंचने पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के इंटरैक्टर्स द्वारा किया गया तत्पश्चात बैंड स्टैंड में कुमाऊनी छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया गया और इस कार रैली को सायं 5 बजे डी एस ए मैदान पार्किंग से हल्द्वानी के लिए मॉल रोड होते हुए रवाना किया गया । यह विशेष पीस कार रैली नैनीताल से हल्द्वानी होते हुए , रामपुर , उन्नाव ,कासगंज कानपुर , मथुरा , आगरा अलीगढ़ होते हुए रोटरी इंटरनेशनल सेलिब्रेशन डे 23 फरवरी को वापस बरेली पहुंचेगी इसी दिन बरेली शहर में पीस सेमिनार का भव्य समापन किया जाएगा । 7 दिनों में लगातार 15 शहरों का भ्रमण कर संपूर्ण रोटरी मंडल 3110 में शांति , सदभावना , भाई चारे और सामुदायिक विकास एवं एकता का बहुमूल्य संदेश देने हेतु रोटरी पीस कार रैली को आयोजित किया गया। इस मौके पर रैली में रोटरी मंडल अध्यक्ष रो राजेन विद्यार्थी, चीफ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रो मोहन गुप्ता , पीस रैली के चेयरमैन रो मनीष शर्मा, रोटरी क्लब नैनीताल के अध्यक्ष शैलेंद्र शाह , सचिव शिवांगी शाह , रैली कॉर्डिनेटर रो विक्रम स्याल , मीडिया प्रभारी रो सुमित खन्ना , मीरा स्याल ,योगेश शाह , विनोद दुआ, विजय कृष्ण , यतींद्र सु रि , , मनोज लांबा ,जीतेन्द्र शाह, अनित शाह ,मृदुला कृष्ण , अनु लांबा , हरप्रीत , साक्षी दुआ , ऋषि दुआ सहित विशिष्ट अतिथि भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता , विशिष्ट अतिथि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित इस पीस कार रैली की शोभा बढ़ाई। इस दौरान रोटरी के अध्यक्ष शैलेंद्र शाह का जन्मदिन उनकी गैर मौजूदगी में सभी ने केक काटकर बनाया। और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें अध्यक्ष रोटरी क्लब शैलेंद्र शाह इन दोनों नेपाल की यात्रा पर हैं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *