जीआईसी भूमियाधार में 10 वी और 12 वी कि छात्राओं को दी विदाई

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती भवाली रोड में जीआईसी भूमियाधार में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने समिक्षा बिष्ट और दिव्या के नेतृत्व में कक्षा 12वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों, शुभकामनाओं और स्मृतिचिह्नों के माध्यम से जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बनाए रखने पर विशेष बल दिया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। समारोह भावनाओं, प्रेरणा और उत्साह से परिपूर्ण रहा।




















