निजी भागीदारी उद्यम (पीपीई ) मूल्यांकन एवं चयन समिति की बैठक हुई सम्पन्न


भीमताल नैनीताल। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी6
अरविंद पाण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार भीमताल, में ग्रामोत्थान/रीप द्वारा एनआरएलएम के अंतर्गत एसएचजी आधारित आजीविका सृजन हेतु प्रस्तावित प्राइवेट पार्टनरशिप इंटरप्राइजेज (पीपीई ) मूल्यांकन एवं चयन समिति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में एपीडी दरदा चंदा फर्त्याल,लीड बैंक प्रबंधक, डीपीएम -ग्रामोत्थान, एएम सेल्स एवं अन्य संबंधित अधिकारी/सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में पी पी ई मॉडल के अंतर्गत कार्य करने हेतु इच्छुक 05 उद्यमियों द्वारा अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुत प्रस्तावों में मशरूम उद्यम (ग्रामसे एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड हल्द्वानी), इंडियन माउंटेन फ़ूड्स ( प्राइवेट लिमिटेड), धारी, तथा प्रसाद निर्माण यूनिट एवं स्नैक्स यूनिट सहित अन्य उद्यम शामिल रहे। सभी उद्यमियों द्वारा अपनी कंपनी का विवरण, पूर्व अनुभव, व्यवसाय वृद्धि, उत्पादन क्षमता तथा बाजार/लिंकेज की जानकारी प्रस्तुत की गई।
समिति द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि प्रस्तावित पीपीई इकाइयों में वित्तीय सहायता के अंतर्गत 25% अनुदान/सब्सिडी ग्रामोत्थान/रीप द्वारा प्रदान की जाएगी तथा 50% वित्त पोषण बैंक ऋण के माध्यम से किया जाएगा।




















