February 17, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

रीठा में ऐतिहासिक विराट हिंदू सम्मेलन हुआ आयोजित

0
1003063970
012 013
111 222 333

नैनीताल। जिला नैनीताल के रामगढ़ खंड के रीठा पोखरा श्री राम मंदिर प्रांगण में आयोजित ऐतिहासिक विराट हिंदू सम्मेलन में सकल हिंदू समाज को संगठित करने हेतु वृंदावन मथुरा से चित्रगुप्त पीठाधीश्वर जगत गुरु चित्रगुप्ताचार्य जी महाराज जी के वचनों को सुनने हेतु भारी उत्साह से जन समूह ने भाग लिया।कार्यक्रम में विभाग प्रचारक डॉक्टर नरेंद्र जी द्वारा सकल हिंदू समाज को संगठित करने हेतु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर देश भर में हिंदू समाज को संगठित करने हेतु,संघ के योगदान पर विस्तार से बताया। जगत गुरु जी महाराज ने हिंदू समाज को संगठित करने हेतु लव जिहाद ,भारत को बांटने वाले लोगों से सतर्क रहने हेतु मार्गदर्शन दिया।शास्त्री जी ने हमारे आसपास जात पात भेदवाव को मिटाकर संगठित होने पर अपने विचारों से लोगों को प्रेरित किया।साथ ही कुमाऊं के सुप्रसिद्ध कलाकारों अंकित भट्ट (मोहन दा) की टीम ने अपने सुमधुर भजनों से शोभा प्रदान कर सुंदर बनाया। भंडारे के साथ विराट हिंदू सम्मेलन पूर्ण हुआ।कार्यक्रम में विभाग प्रचारक डॉक्टर नरेंद्र जी , उत्तराखंड के वरिष्ठ ब्यास पूजनीय कृष्णानंद शास्त्री जी, कुन्दन सिंह चिलवाल जी, हरीश बिष्ट,प्रचार विभाग,अंकित पांडे जी मनोज जी, बीडीसी सदस्य नथुवाखान , जिला पंचायत सदस्य निधि जोशी जी , सहित दर्जनों ग्राम प्रधान , स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता सहित हजारों लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *