February 17, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

रोटरी क्लब के तत्वाधान में

0
1003063900
012 013
111 222 333

रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का गुरुवार को होगा स्वागत

डीएसए से शाम 5:00 बजे रैली को किया जाएगा रवाना

नैनीताल। सरोवर नगरी में आज के दौर में शांति , सदभावना और भाईचारे के संदेश को महत्व देते हुए रोटरी मंडल 3110 के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष रो राजेन विद्यार्थी के नेतृत्व में पीस कार रैली बरेली शहर से 18 फरवरी को रवाना हो कर पीलीभीत होते हुए रुद्रपुर पहुंचेगी , वहां से 19 फरवरी को काशीपुर होते हुए इस रैली का सायं 3 बजे नैनीताल आगमन होगा , नैनीताल रोटरी क्लब के सदस्य अपने वाहन में दोपहर 2.40 बजे बारापत्थर के समीप इस पीस कार रैली का स्वागत करने के पश्चात रैली में शामिल हो कर डी एस ए मैदान पार्किंग में आयेंगे , डी एस ए मैदान में बरेली से पधारे सभी पीस कार रैली के सदस्यों का स्वागत दोपहर 3.30 बजे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के इंटरैक्टर्स द्वारा किया जाएगा तत्पश्चात बैंड स्टैंड में चोलियां नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा और इस कार रैली को सायं 5 बजे डी एस ए मैदान पार्किंग से हल्द्वानी के लिए मॉल रोड होते हुए रवाना किया जाएगा ।
नैनीताल नगर के सभी नागरिकों से प्रार्थना है कि इस पीस ( शांति ) कार रैली में शामिल हो कर शांति , सद्भभावना और भाई चारे की प्रेम भरी मिसाल कायम करने में रोटरी क्लब नैनीताल का पूर्ण सहयोग करे , सायं 5 बजे डी एस ए मैदान पार्किंग में पहुंच कर रोटरी पीस कार रैली को शोभा बढ़ाए।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *