लेक सिटी वेलफेयर क्लब महिला होली की तैयारियों में जुटी

नैनीताल । सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित संस्था लेक सिटी वेलफेयर कलब की बैठक सोमवार को कलब की अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में २२ फ रवरी (रविवार) को होटल सेंट्रल में होने वाली महिला होली महोत्सव की तैयारी को लेकर गहन मंथन किया गया।
बैठक में तय किया गया कि इस बार भी विगत वर्षों की भांति महिला होली का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए अमिता शाह को संयोजक जबकि दीपा पांडे एवं विनीता पांडे को सहसंयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम के मुखय अतिथि विधायक सरिता आर्य होगी। इस बार महिला होली में अल्मोड़ा से किरण पंत, भीमताल से सुनीता पांडे तथा नैनीताल से सुमन शाह जबकि हल्द्वानी से अलका टंडन एवं रामनगर से लीला पांडे को सममानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की सह संयोजक दीपा पांडे ने बताया कार्यक्रम ठीक ११ बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान स्वांग बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,साथ ही सभी स्वांग को पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में सरिता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी साह, कविता त्रिपाठी, जीवंती भट्ट, ज्योति ढोंढियाल, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, रमा लोहनी, कंचन जोशी, लीला राज, मीनाक्षी कीर्ति, पल्लवी, सविता कुलौरा, दया कुंवर, मधुमिता, रेखा जोशी, गीता शाह, मंजू बिष्ट, ज्योति वर्मा, डा.प्रगति जैन, सीमा सेठ, सोनू शाह, नीरू शाह तथा तनु सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।




















