February 16, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

0
1003050812
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर के सभी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भकतजनों की भारी भीड़-भाड़ लगी रही। भकतों ने उपवास रखकर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की।
नगर के श्री मां नयना देवी मंदिर स्थित शिवालय में रविवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी, गुफ ा महादेव तथा माल रोड स्थित शिव मंदिर सहित शहर के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे।
मां नयना देवी मंदिर के मुखय पुजारी बसंत बल्लभ पांडे ने बताया कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी और श्रद्धालु सुबह से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवडिय़ों ने भी मंदिर में जल चढ़ाया। इस दौरान पुजारी चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, नवीन तिवारी, गणेश बहुगुणा और नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह, उपसचिव प्रदीप साह तथा सुरेश मेलकानी आदि रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *