पृथ्वीराज बिष्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में
स्पीकर और ओल्ड ब्वॉयज ने मैच जीत कर अगले चक्र में किया प्रवेश
नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित डीएसए ग्राउंड में डीएसए द्वारा आयोजित पृथ्वीराज बिष्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला स्पीकर और वर्सेस यंगेस्ट के बीच खेला गया पहले खेलते हुए स्पीकर के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 153 रन बनाए दीपक ने 31 चंदन ने 23 रन बनाए यंगेस्ट से करन ने चार संजय ने तीन विकेट लिए। जवाब में यंगेस्ट के खिलाड़ियों ने 7 विकेट खोकर 113 रन अर्जित किया। यह मुकाबला स्पीकर ने जीता दूसरा मैच ओल्ड बॉयज और कोर्ट कैंटीन के मध्य खेला गया पहले खेलते हुए कोर्ट कैंटीन ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन बनाए जिसमें पंकज ने 48 और अनिल ने 31 रन बनाए ऑल बॉयज की तरफ से शैलेंद्र ने तीन दीपक ने तीन विकेट लिए ओल्ड ब्वॉयज ने 16 ओवर में 169 रन 6 विकेट पर बनाकर मैच अपने नाम किया पंकज ने 35 राहुल ने 27 रन बनाए अनिल ने दो मनोज ने दो विकेट लिए अंपायर अब्बास, देवाशीष, नितिन, राजेंद्र,स्कोरर हर्षित और वंश थे।




















