February 15, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार स्कूल का 42 दिवसीय शीतकालीन विशेष अध्ययन शिविर संपन्न

0
1003042025
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित विद्यालय पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार में संचालित 42 दिवसीय शीतकालीन विशेष अध्ययन शिविर का शनिवार को विधिवत समापन हुआ।

समापन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि इस विंटर कैंप का मुखय मकसद कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक रूप से सुदृढ़ बनाना था। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने नियमित अभयास, मॉडल पेपर समाधान, विषयवार पुनरावृत्ति तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों के गहन अध्ययन के माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत किया साथ ही समय-समय पर लघु परीक्षाएं एवं मूल्यांकन परीक्षण आयोजित किए गए जिससे विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर करने का अवसर मिला। उन्होंने विद्यार्थियों की अनुशासनप्रियता तथा नियमित उपस्थिति एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सतत प्रयास निश्चित ही परीक्षा परिणामों में सकारात्मक और उत्कृष्ट प्रभाव डालेंगे।

विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी कामयाबी एवं पहचान है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन शिविर जैसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं बल्कि उनमें आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और लक्ष्य के प्रति गंभीरता भी विकसित करते हैं। उन्होंने शिविर में निष्ठा एवं समर्पण के साथ सहयोग देने वाले समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर अभयास व उचित समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ वे निश्चित रूप से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं,उपाध्यक्ष प्रो. अजय अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों से कहा कि परिश्रम, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के समय संयम बनाए रखने, प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढऩे तथा समय का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है और जो विद्यार्थी स्वयं पर विश्वास रखते हैं वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम होते हैं।

अंत में कुछ विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिविर ने उनकी पढ़ाई की दिशा को स्पष्ट किया और कठिन विषयों को सरलता से समझने में सहायता प्रदान की। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में शैक्षिक प्रभारी उमेश शर्मा, डा. माधव प्रसाद त्रिपाठी, विष्णु शुकला,अरुण कुमार यादव, केतन बोरा, मनीष चन्द्र,घनश्याम, दिनेश नयाल समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *