February 14, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

संगीत कार्यशाला में रंगकर्मी  हरीश और बृजमोहन ने  दी कई जानकारियां

0
1003031851
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय संगीत कार्यशाला के तहत वरिष्ठ रंगकर्मी हरीश चन्द्र पाण्डे व बृजमोहन जोशी द्वारा की ओर से कई जानकारियां दी गयी।
इससे पूर्व  सभी प्रतिभागी शिक्षकों के द्वारा मां सरस्वती की वन्दना
से किया गया।इसके बाद रंगकर्मी हरीश चंद्र पांडे के द्वारा रंगमंच के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा लोक नाट्य की भी जानकारी दी। बृजमोहन जोशी द्वारा उत्तराखंड के लोक संगीत, लोक गीतों, बाल गीतों के साथ साथ गीत नृत्यों  के विषय में विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। कार्यशाला के दूसरे सत्र में हरीश चंद्र पांडे के मार्गदर्शन में अभिनय की बारिकियों को सिखने के बाद प्रतिभागी शिक्षकों के द्वारा उसे बहुत सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया।  समापन पर कार्यक्रम समन्वयक कविता मेहरा तथा सभी प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा की इस कार्यशाला के दोनों मुखय संदर्भ दाताओं को सममानित किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *