भोजनमाताओं ने मल्लीताल से तल्लीताल तक निकाली रैली

नैनीताल । सरोवर नगरी में प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की नैनीताल इकाई ने बीरवार को मल्लीताल स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर से तल्लीताल गांधी चौक तक रैली निकाल जमकर नारेवाजी कर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान संगठन की बलाक अध्यक्ष तुलसी देवी ने बताया कि भोजन माताएं लंबे समय से अपने न्यूनतम वेतन और स्थाई नौकरी के लिए संघर्ष कर रही हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही हैं जिसकी वजह से उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। कहा कि भोजनमाताएं कई बर्षो से प्रदेश के सरकारी व अर्धसरकारी विद्यालय में भोजन बनाने का काम कर रही हैं। उन्हें १०० रूपये प्रतिदिन के हिसाब से ३ हजार रूपये महीना दिया जाता है। बताया कि कई भोजनमाताएँ धरने में नहीं पहुंची हैं कयों कि उन्हें स्कूल प्रशासन द्वारा धमकाया गया है। भोजनमाताओं की मांग है कि उन्हें न्यूनतम वेतन, पीएफ ई एसआई पेंशन तथा आकस्मिक अवकाश, प्रसूति अवकाश तथा भोजनमाताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया जाए तथा निकली गई भजनमाताओं को पुन: वापस लिया जाए। कहा की यदि माँग पूरी नहीं हुई तो सभी भोजनमाताएं वृहद आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
इस दौरान अनीता देवी, पुष्पा जलाल, सीमा देवी, सुशीला, चंपा देवी, लता, शबीना, संतोष, जानकी देवी, हेमा देवी, भगवती देवी, नंदी बिष्ट, पूजा देवी, दीपा देवी, शकीना, दीपा नेगी, नंदी बिष्ट, सरस्वती देवी, कमला पंत तथा हेमा डालाकोटी व निरमा देवी आदि मौजूद रहें।




















