अनूठा पौधारोपण अभियान मे
मेरा पौधा मेरा परिवार के तहत
डीडीहाट के प्राथमिक विद्यालय ओगला के छात्र छात्राओं को दिलाई शपथ




नैनीताल। राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज गुरुवार को 577वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 577वे दिन पौधारोपण को विद्यालयों से जोड़ने के कार्यक्रम मेरा पौधा मेरा परिवार के तहत डीडीहाट के प्राथमिक विद्यालय ओगला, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूनाकोट प्राथमिक विद्यालय पयाकोट में गुरुजनो व छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित किए गए। छात्र-छात्राएं अब इन पौधों को अपने घरों के परिसर में रोपित करेंगे। व वृक्ष बनने तक इसका संरक्षण करेंगे। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उद्यान विभाग डीडीहाट के माध्यम से पौधे दिए गए हैं उन्होंने उद्यान विभाग व सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओगला के पुष्कर दत्त पांडे ,मोहन चंद्र कापड़ी, प्राथमिक विद्यालय सूनाकोट के नवीन सिंह कफलिया, नीरू जोशी प्रयाग सिंह कन्याल ,शेर सिंह, पुष्कर सिंह मुनोला, प्राथमिक विद्यालय पयाखेत की आशा कफलिया उपस्थित रही।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।




















