भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने लहराया परचम

नैनीताल नगर के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के मेधावी व प्रतिभावन 44 बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें 21 बच्चों ने खेलों में अपना परचम लहराया और 24 बच्चों ने एनसीसी राष्ट्रीय कैंपों में अपना प्रतिभा का परिचय किया जिसमें एक बच्चे ने प्रधानमंत्री रैली आरडीसी परेड में अपना प्रतिभा किया। बच्चों की इस कामयाबी पर विद्यालय में उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता तथा व्यवस्थापक ज्योति प्रकाश ने बच्चों के इस प्रदर्शन से खुशी व्यक्त की है और सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया। बता दें विद्यालय में इस बार 7 बच्चों का अग्निवीर (सेना) में चयन हुआ। विद्यालय में 21बच्चों ने खेलों ओर कला उत्सव में प्रतिभा किया इसमें बबली, साक्षी, सिमरन,उमा, जया,हिमानी,करन, कार्तिक, निर्भय तथा आयुष ने फुटबॉल में प्रतिभाग किया जबकि ४ खिलाड़ी यूथ आई लीग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। बास्केटबॉल में जीतांशु,गौरव,अस्मिता, कार्तिक और एथलेटिस में राघवेंद्र ने प्रतिभा किया। कला उत्सव में भी भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के ६ बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें कृतिका, मीनाक्षी, यश, आदित्य,दीपक तथा अजय शामिल रहे।
इसी प्रकार विद्यालय में एनसीसी के 24 बच्चों ने राष्ट्रीय कैंप में प्रतिभाग किया जिसमें एक कैडेट हरविंदर जिन्होंने प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभा कर विद्यालय का वह 05 यूके नेवल नैनीताल का नाम रोशन किया। कुल मिलाकर इस वर्ष 2025 तथा जनवरी 2026 तक 45 बच्चों ने राष्ट्रीय कैंपों में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम बढ़ाया है।यह विद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक कामयाबी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता व व्यवस्थापक ज्योति प्रकाश समेत उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती समेत आलोक कुमार, डॉ रेनू बिष्ट, गोविंद बोरा,उत्कर्ष, डॉ नीलम जोशी, सागर,आलोक भट्ट, शाहनवाज,निशा,अवंतिका,गीतिका,मीनाक्षी,मनीष, चंद्रप्रकाश, मनोज व विद्यालय के सभी शिक्षकों कर्मचारी ने सभी बच्चों को बधाई दी व पुरस्कार वितरण किया। विद्यालय के प्रबंधक ज्योति प्रकाश ने आगामी बोर्ड के रिजल्ट में भी बच्चों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया ओर शुभकामनाएं दी।




















