February 12, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

भीमताल में जल जीवन मिशन प्रगति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

0
1003013494
012 013
111 222 333

नैनीताल भीमताल। जिले के मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्षता में बुधवार को जल जीवन मिशन की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक भीमताल में आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने तथा योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा बोरिंग संबंधी मामलों की जांच के निर्देश दिए गए।बैठक में मुखय विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के कई होटलों में बोरिंग सीधे केंद्र सरकार की इकाई सीपीसीबी से अनुमति लेकर किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान/जल निगम को संयुक्त टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए साथ ही होटल द्वारा लगाए गए बोरिंग से स्थानीय लोगों को भी पेयजल सुविधा मुहैया कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।
मुखय विकास अधिकारी ने आगामी यात्रा सीजन एवं ग्रीष्मकाल को देखते हुए सभी मुखय मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों के निकट सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं चिकित्सालयों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिशासी अभियंताओं को दिए।भारत सरकार के दिशा.निर्देशों के अनुपालन में जल जीवन मिशन अंतर्गत सुजलाम भारत ऐप के माध्यम से साप्ताहिक जियोटैगिंग तथा पीएम गति शक्ति पोर्टल पर केएमएल फाइल शीघ्र अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए, साथ ही अधिशासी अभियंताओं एवं अन्य अधिकारियों को योजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पीवीटीजी श्रेणी की बुकसा जनजाति को विशेष प्राथमिकता देते हुए जल जीवन मिशन से लाभान्वित किया जाए।बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान नैनीताल, अधिशासी अभियंता जल निगम भीमताल जल संस्थान हल्द्वानी, जल संस्थान लालकुआं, अधिशासी अभियंता यांत्रिक शाखा पेयजल निगम हल्द्वानी, सहायक अभियंता जल संस्थान रामनगर, सहायक अभियंता पेयजल निगम रामनगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *