February 12, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

स्नोव्यू प्वाइंट से प्रतिभागियों ने नैना पीक तक ट्रैकिंग की

0
1003013401
012 013
111 222 333

नैनीताल । मेरा युवा भारत नैनीताल(युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा हर्मिटेज यूजीसी-एमएमटीटीसी कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल) में आयोजित अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तृतीय दिवस यानी बुधवार की गतिविधियाँ उत्साह तथा अनुशासन एवं सांस्कृतिक सौहार्द से भरपूर रहीं।
मेरा युवा भारत नैनीताल की उप निदेशक डॉल्वी तेवतिया ने बताया कि कार्यक्रम के तृतीय दिवस की शुरुआत प्रात:कालीन योग सत्र से हुई। योग अभयास के उपरांत सभी प्रतिभागी नैनीताल रोपवे के माध्यम से स्नो व्यू प्वाइंट पहुँचे। कुमाऊँ मंडल विकास निगम नैनीताल द्वारा प्रतिभागियों को रोपवे की यह सुविधा नि:शुल्क मुहैया कराई गई। स्नोव्यू प्वाइंट से प्रतिभागियों ने नैना पीक तक ट्रैकिंग की। ट्रैकिंग के दौरान पर्यटन विभाग से अधिकृत टूर गाइड श्री संजीव तमता ने दल का नेतृत्व किया। उन्होंने प्रतिभागियों को ट्रैकिंग के नियमोंए सुरक्षा उपायों तथा नैना पीक के ऐतिहासिक एवं पर्यावरणीय महत्व की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने हिमालय की भव्य पर्वतमालाओं का परिचय कराते हुए पंचाचूली शृंखला के दर्शन भी कराए जिससे प्रतिभागी अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान प्रशिक्षक श्री पुष्कर दानू भी प्रतिभागियों के साथ उपस्थित रहे और पूरे ट्रैक में उनका मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।दिन भर की साहसिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के पश्चात सायंकाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में सभी प्रतिभागियों ने बढ़.चढक़र भाग लिया और बिहार राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया। लोक नृत्य, लोकगीत एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को साझा कियाए जिससे आपसी समझ, एकता एवं राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को और अधिक मजबूती मिली।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *