February 11, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

श्री मां नैना देवी मंदिर के अपमान में सोशल मीडिया पर फिर एक वीडियो तेजी से वायरल

0
1003009137
012 013
111 222 333

मन्दिर अमर ट्रस्ट द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित श्री मा नयना देवी मन्दिर अमर उदय ट्रस्ट द्वारा
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल को शिकायती पत्र देकर सोशल मीडिया पर श्री माँ नैना देवी मंदिर को लेकर जो गलत प्रचार किया जा रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुन एक बार फिर शिकायती पत्र दिया है जिसमें अवगत कराया है करोड़ों सनातनियों की आस्था के केन्द्र श्री माँ नयना देवी मन्दिर की छवि ख़राब करने के लिये सोशल मीडिया में सुनियोजित ढंग से अभियान चलाया जा रहा है. कुछ समय पूर्व गलतफहमी में जूते पहन कर मन्दिर के मुख्य द्वार से भीतर प्रवेश करने वाले मुस्लिम दंपत्ति को लेकर शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर जिहाद छेड़ दिया गया था। इस घटना के बारे में अविलम्ब आपको तहरीर दी गयी थी। मगर दो सप्ताह का समय बीत जाने पर भी इस तहरीर पर क्या कार्रवाही हुई, प्राथमिकी दर्ज हुई अथवा नहीं? यदि हुई तो कितने लोगों से पूछताछ हुई. किस व्यक्ति को निरुद्ध किया गया गया, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है इस विलम्ब से श्री माँ के भक्तों में असंतोष पनप रहा है। वही आज एक और दूसरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। और भक्तों द्वारा वीडियो हमारे संज्ञान में लाया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मोहतरमा दर्शकों को बता रही हैं कि श्री माँ नयना देवी का प्रसाद लेकर घर नहीं आना चाहिए. यह पुनः श्री माँ का अपमान है और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर प्रहार है। बता दें प्रति वर्ष लाखों भक्त श्री माँ के मंदिर का प्रसाद लेकर श्रद्धापूर्वक देश-विदेश स्थित अपने घरों को जाते हैं. अब कोई स्वयंभू प्रकांड विद्वान उन्हें बतला रहे हैं कि यह प्रसाद घर ले जाने लायक नहीं है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस वीडियो को पेन ड्राइव में कोतवाली को दिया है। और मंदिर ट्रस्ट द्वारा दोनों घटनाओं के लिये दोषी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें क्या कार्रवाई कोतवाली द्वारा की जा रही है। कार्रवाई के बाद कोतवाली को अवगत कराने का निवेदन भी किया गया है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *