मेरा पौधा- मेरा परिवार के तहत स्कूली बच्चों को जोड़ा पौधरोपण कार्यक्रम से


नैनीताल । राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान सोमवार को 574 वें दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 574 वे दिन पौधारोपण को विद्यालयों से जोडऩे के कार्यक्रम मेरा पौधा मेरा परिवार के तहत डीडीहाट के विद्यासागर पबलिक स्कूल के गुरुजनों तथा छात्र छात्राओं को पौधा रोपण अभियान से जोड़ते हुए पौधे वितरित किए गए। दिनेश गुरु रानी द्वारा गुरुजनो व छात्र.छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। पौधारोपण अभियान के तहत आज विद्यासागर पबलिक स्कूल के प्रबंधक प्रधानाचार्य रेनू भंडारी कार्की का जन्मदिन भी पौधारोपण के साथ मनाया गया। रेनू भंडारी कार्की ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उनका जन्मदिन आज पौधारोपण के साथ मनाया जा रहा है ।उन्होंने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान से छात्र.छात्राओं को जोडऩा सराहनीय है। अब प्रत्येक छात्र.छात्रा का कर्तव्य बन जाता है कि वह पौधे का संरक्षण करें। कार्यक्रम में उद्यान विभाग डीडीहाट द्वारा ५००0 पौधे वितरित किए गए। गुरुरानी ने कहा कि छात्र.छात्राए इन पौधों का वृक्ष बनने तक संरक्षण करेंगे।




















