रोटरी क्लब आगरा मंडल 3110 पर आयोजित
पब्लिक इमेज प्रतियोगिता में नैनीताल मंडल ने जीते तीन अवार्ड



आगरा नैनीताल। आगरा में आयोजित रोटरी मंडल ३११० के पब्लिक इमेज सेमिनार के दौरान रोटरी क्लब नैनीताल ने ३ अवार्ड्स जीत कर अपना परचम लहराया रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल ने डिस्ट्रिक 3110 की एक वृहद सेमिनार 8 फरवरी रविवार को खेलगांव में आयोजित किया गया।
डिस्ट्रिक गवर्नर राजन विद्यार्थी, नीरव निमेष, प्रो. वेद त्रिपाठी ने पब्लिक इमेज पर अपने विचार साझा किए।
बेस्ट फोटो, बेस्ट वीडियो व बेस्ट होर्डिंग प्रतियोगिताओं में डिस्ट्रिक के विभिन्न क्लबों ने सहभागिता की।
अर्पण भार्गव आगरा नगर के युवा फोटोग्राफर ने निर्णय के साथ कई सुझाव साझा किए।
आरती कला केंद्र की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करी तथा बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने ‘सेवा व बाल श्रम’ पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। रोटेरियन नीरव जी ने कहा कि रोटरी समाज सेवा के अंतर्गत किए खर्च का हिसाब ओर उसकी सार्थकता को सुनिश्चित किया जाता है। यह महत्वपूर्ण है कि रोटरी फाउंडेशन से ले कर रोटरी इकाई तक वरीयताक्रम एक सिस्टम में कार्य करती है। आगरा के साथ-साथ मथुरा को भी प्रेम नगरी के रूप में देखा जाना चाहिए। डिस्ट्रिक पीआईसी विक्रम सियाल ने कहा कि सेवा को याद में विचारों में व व्यवहारों में लाना चाहिए।
गवर्नर राजन विद्यार्थी जी ने रोटरी के तीन मुख्य मुखौटे बताए- समय, समाज व आईना कभी किसी के वफादार नहीं होते बल्कि सेवा विश्व सहचर्य व सच्चाई ही सदैव साथ रहती है। डीजीएन राजीव मित्तल ने कहा कि रोटरी की छवि को जन-जन तक पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयास किया जाए। डीजीएन विनय कृष्णन ने कहा कि रोटरी ब्रांड लोगो के कलर व थीम पर विचार करना आवश्यक है।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्थ शास्त्री प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी जी ने भी अपने विचार साझा किए। रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल की प्रेसिडेंट मीरा गुप्ता जी ने सभी अतिथियों व पदाधिकारी का माल्यार्पण कर विधिवत रूप से स्वागत किया तथा उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन सुभाषिनी पालीवाल एवं अपर्णा पोद्दार के नेतृत्व में कुशलता पूर्वक संचालित किया गया। कानपुर, मथुरा, बरेली, झांसी, अलीगढ़, आगरा शहर के सभी रोटरी क्लब्स ने सेमिनार में अपनी सहभागिता व प्रतियोगित में भाग लिया। तीनों वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन आरती मेहरोत्रा डॉ सरोज प्रशांत के द्वारा किया गया।
संस्था की सभी सदस्याओं की सेमिनार में उपस्थिति से अधिक प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम के अंत में डॉ सुरभि गुप्ता जी के द्वारा सभी अतिथिगण व क्लब पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रेषित किया गया।




















