वाल्मीकि समाज का 7 फरवरी को हुआ कार्यकाल समाप्त
निवर्तमान महासचिव दिनेश कटियार ने दिया अपने पद से त्यागपत्र
नई कार्यकारिणी चुनाव कराने को लेकर जल्दी होगी बैठक आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते शनिवार 7 फरवरी को वाल्मीकि पंचायत नैनीताल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। संस्था के महासचिव दिनेश कटियार ने समाज के सभी लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कार्यकाल शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया है। और आगामी नई कार्यकारिणी को लेकर तैयारीया जल्दी शुरू की जाएगी। उन्होंने वाल्मीकि समाज से अनुरोध किया है कि पुनः चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ वाल्मीकि नगर पंचायत नैनीताल द्वारा ही किया जाए जिसमें समस्त चौधरी प्रधान सरदार शामिल हो वह उनकी देख रेख में 2026 वाल्मीकि सभा का चुनाव किया जाए जो की समाज द्वारा गठित चुनाव कमेटी हो जिसमें आम चुनाव करता एवं उम्मीदवारों एवं मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मेरा समस्त चौधरी प्रधानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कृपया अपने स्तर पर ही इस चुनाव को संपन्न कराने की कृपा करें जिससे कि आगामी चुनाव संपन्न किए जाएं एवं वाल्मीकि नवयुतियां नवयुवकों एवं हमारे वृद्धि महानुभाव को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े और शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हो जाए। महासचिव दिनेश कटियार ने 7 फरवरी 2026 को अपने पद से त्यागपत्र देते हुए अपने सरपंच एवं उपाध्यक्ष एवं उप सचिव को भी बहुत-बहुत दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि आगामी चुनाव में एक अच्छी कार्यकारिणी का गठन किया किया जाए और उन्होंने कहा जल्दी ही आगामी चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी घोषणा की है।




















