गोदान’ फिल्म के माध्यम से गौ-सेवा एवं सनातन मूल्यों के प्रति छात्रों को किया जागरूकता


हल्द्वानी नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को ‘गोदान’ फिल्म प्रदर्शन श्रृंखला के तीसरे दिन आचार्य परिवार ने हल्द्वानी स्थित वॉकवे मॉल के सिनेमा हॉल में प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’ देखी।
इस कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था विद्यालय के प्रबंधक माननीय श्याम अग्रवाल द्वारा की गयी। फिल्म प्रदर्शन के उपरांत श्री श्याम ने विद्यार्थियों एवं आचार्य परिवार को गौ-दान, गौ-सेवा तथा समाज में गाय के महत्व के विषय में जानकारी दी और सभी को इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया।
श्री श्याम अग्रवाल जी ने कहा कि समाज का नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास तभी संभव है जब हम गाय के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक हों और गौ-संरक्षण के महत्व को समझकर उसे अपने जीवन में अपनाएँ।
इस कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों और आचार्यों में सनातन मूल्यों और गौ-सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।




















