March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

0
1002981387
012 013
111 222 333

पत्रकारों का होली मिलन कार्यक्रम भी होगा आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट नैनीताल इकाई की बैठक नगर पालिका सभागार में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी के नेतृत्व में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गौरव जोशी ने की बैठक में दो दिन पूर्व देहरादून में पत्रकार हेम भट्ट पर अज्ञात द्वारा हमले की सभी पत्रकारों ने निंदा की और सोमवार को आईजी महोदिया को ज्ञापन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान सबके चहीते रेस्टोरेंट व्यापारी गब्बर भाई के निधन पर 2 मिनट का शोक कर उनको श्रद्धांजलि दी। और आने वाले समय पर दिवंगतों की याद में शिविर आयोजन करने को लेकर सहमति बनी। पत्रकार नवीन पालीवाल ने कानून सहित अन्य विषयों पर कार्यशाला कराने के लिए अपनी बात रखी जिस पर आने वाले समय पर कार्यशाला लगाने को लेकर भी सहमति बनी और कई मुद्दों पर चर्चा हुई होली मिलन कार्यक्रम को लेकर भी कमेटी बनाई गई जिसमें पत्रकार दामोदर लोहानी, संतोष बोरा, तेज सिंह नेगी, द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया जाएगा। और हर तिमाही में एक पत्रकारों की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी जिसके लिए महीने का द्वितीय शनिवार का समय तय किया गया। साथी सदस्यता शुल्क भी सभी पत्रकारों से जल्द से जल्द कोषाध्यक्ष को देने के लिए निवेदन किया गया। इस मौके पर संरक्षक पत्रकार रविंद्र पांडे रवि, वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, जिला अध्यक्ष अफजाल फौजी , अध्यक्ष गौरव जोशी, उपाध्यक्ष सुरेश कांडपाल, तेज सिंह नेगी, दामोदर लोहनी, संतोष बोरा, राजू पांडे, नवीन पालीवाल, गणेश कांडपाल,शीतल तिवारी, डॉ सुनील, आकाशी माणमी, शैलजा, सुमन, सूरज, गुड्डू ठठोला, तनुज पांडे, मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *