March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिला मुख्यालय डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर

0
1002975431
012 013
111 222 333

एसडीएम नवाजिश खलिक के माध्यम से सीएम धामी को भेजा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आज शनिवार को द्वितीय चरण मे डीएम कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन करते हुए सी एम धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्दी ही सभी मांगों को पूरा करने की मांग की और चेतावनी दी अगर मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यालय देहरादून में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष असलम अली ने बताया कि प्रदेश व्यापी आह्वान पर जनपद मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित को 18 सूत्रीय मांग पत्र का ‌ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता को चलते आज प्रदेश भर के कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं। बैठक में वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता गिरीश जोशी ने कहा कि सरकार के एक तुगलकी आदेश से लोक निर्माण विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारीयों की पेंशन एवं वेतन रोककर हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा कर दिया है। सरकार को तत्काल उक्त आदेश को वापस लेना पड़ेगा। परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि कर्मचारियों को संगठित होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी अन्यथा सरकार द्वारा लगातार कर्मचारी विरोधी शासनादेश जारी होते रहेंगे। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के मंडलीय अध्यक्ष के एस सामन्त तथा संचालन महामंत्री उमेश सनवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर धरना कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर संनवाल, शिक्षक संगठन के जिला उप सचिव जगदीश बिष्ट, कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मंजुल सनवाल, कोषागार संघ के प्रांतीय महामंत्री रितेश मेहरा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के किस जिला अध्यक्ष विवेक सिंह बिष्ट, बाल विकास विभाग महामंत्री कविता ,कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहित सनवाल, चतुर्थ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पान सिंह, त्रिलोक सिंह रौतेला, हल्द्वानी शाखा के महामंत्रीसंजय जोशी आदि ने अपने संबोधन में सरकार से यथा शीघ्र 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। इस मौके पर धरना कार्यक्रम में कमल उपाध्याय,गोविंद सिंह, ललित पांडे गिरीश चंद मुंनगली, शैलेंद्र चौधरी, टीकम सुयाल, गणेश सिंह, इसरार बेग, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह भौरयाल, राजेंद्र भट्ट, रमेशचांद पन्त, सुशीला आर्या, कुसुम लता सिंह,, लखविंदर कौर, हेमा मासीवाल, नीलम नाथ, कीर्ति सिंह, धर्मानंद पालीवाल, प्रकाश जोशी, मोहम्मद गफ्फार, गोधन सिंह, नरेंद्र सिंह रैकवाल, दीवान सिंह, पूरन सिंह, दीपजोशी, दीपक बरगली, कृष्ण कुमार, पीतांबर, कौशल पांडे, सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *