February 4, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी मे

0
1002911411
012 013
111 222 333

किसका हुआ समापम लिंक मैं क्लिक कर पड़े पूरी खबर

नैनीताल भीमताल। पाँच दिवसीय कार्यशाला प्रेक्षणीय विज्ञान में तकनीकी प्रगति वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की दिशा का समापन समारोह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर तथा आर्यभट्ट प्रेक्षणीय विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एरीज) नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला में प्रेक्षणीय विज्ञान से जुड़े नवीन तकनीकी विकासों पर गहन शैक्षणिक एवं अनुसंधानपरक मंथन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. डा. पुष्पा नेगी द्वारा पिछले पाँच दिनों की गतिविधियों के संक्षिप्त प्रतिवेदन से हुई जिसमें तकनीकी सत्रों, संस्थागत भ्रमणों एवं सहयोगात्मक चर्चाओं के प्रमुख बिंदुओं को प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत दोनों संस्थानों के निदेशकों द्वारा समापन संबोधन दिए गए। एरीज निदेशक डॉ. मनीष नाजा ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के साथ चल रही संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में नियमित रूप से ऐसे संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के निदेशक प्रो (कर्नल)ए.के. नायर ने कहा कि ग्राफि क एरा और एरीज के बीच पिछले वर्षों में आपसी विश्वास एवं अकादमिक सामंजस्य लगातार सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने भीमताल परिसर में आयोजित तृतीय बीना कार्यशाला एवं यूआरएसआई समेलन के बाद मजबूत हुए सहयोग का उल्लेख किया।
एरीज के वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग डिवीजन के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बी टेक छात्रों के लिए इंटर्नशिप अवसरों तथा संकाय स्तर पर संयुक्त अनुसंधान की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन एरीज देवस्थल परिसर के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. सौरभ शर्मा के संबोधन व धन्यवाद ज्ञापन एवं संकाय सदस्यों की प्रतिक्रिया के साथ हुआ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *