खेल विभाग और पालिका के विवाद के चलते
पृथ्वीराज बिष्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का नहीं हो पाया शुभारंभ
डीएसए ग्राउंड हुआ छावनी में तब्दील पुलिस ने पिच पर किया कब्जा
एसडीएम खलिक की मध्यस्थता से नगर पालिका खेल विभाग और टूर्नामेंट आयोजक संयुक्त कर सकते हैं प्रतियोगिता

नैनीताल। सरोवर नगरी में आज शनिवार से प्रारंभ होने वाले पृथ्वीराज बिष्ट क्रिकेट टूर्नामेंट जो नगर पालिका और डीएसए के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाला था खेल विभाग के विरोध के चलते डीएसए ग्राउंड और पिच पर पुलिस तैनात हो गई और छावनी सी बन गई। जिस कारण टूर्नामेंट का शुभारंभ नहीं हो पाया। पालिका अध्यक्ष भी डेरा डालकर ग्राउंड में बैठ गई। पुलिस और खेल विभाग द्वारा विरोध का उनके द्वारा भी विरोध किया गया। मामले का संज्ञान आते ही परगना मजिस्ट्रेट नवाजिश खलिक भी डीएसए ग्राउंड पहुंच गए और उनके द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल से वार्ता की गई लेकिन वार्ता सफल नहीं हो पाई। कशमकश का माहौल दिन भर चलता रहा परगना मजिस्ट्रेट नवाजिश खलिक के हस्तक्षेप के बाद आयोजक संस्था नगर पालिका और खेल विभाग द्वारा संयुक्त पृथ्वीराज बिष्ट क्रिकेट प्रतियोगिता करने को लेकर लगभग सहमति बन गई है पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल का कहना है खेल विभाग प्रपोजल बनाकर भेजें संशोधन करना होगा वह किया जाएगा और संयुक्त रूप से पृथ्वीराज बिष्ट प्रतियोगिता का संयुक्त हो सकता है। फिलहाल खिलाड़ियों का भविष्य कुछ अच्छा नजर नहीं आ रहा है। विधायक सरिता आर्या द्वारा टूर्नामेंट कराने को लेकर सभी पक्षों से वार्ता की गई है और उम्मीद जताई जा रही है कल रविवार को एक खिलाड़ियों के लिए अच्छा दिन बनकर आएगा और टूर्नामेंट में खिलाड़ी प्रतिभा कर सकेंगे फिलहाल बता दे आज का दिन कशमकश के बीच खत्म हो गया। और रविवार का दिन एक अच्छा दिन खिलाड़ियों और उनके बीच आए ऐसा सब कयास लग रहे हैं वीडियो में सुने पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और परगना मजिस्ट्रेट नवाजिश खलिक क्या कहा




















