शिक्षिका निरंजना गुरुरानी को जोड़ा गया पौधरोपण अभियान से

नैनीताल । राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान बीरवार को ५६३वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के ५६३वें दिन पौधारोपण को सालगिरह से जोड़ते हुए दिनेश गुरुरानी ने अपनी पत्नी शिक्षिका निरंजना गुरुरानी के साथ अपने सालगिरह के अवसर पर पौधारोपण किया।
निरंजना गुरुरानी ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करती हैं। भविष्य में भी करती रहेगी। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।




















