वरिष्ठ व्यापारी सरदार जीत सिंह आनन्द की
धर्मपत्नी सरदारनी मंजीत कौर का आज लखनऊ मे हुआ निधन शहर में शोक की लहर

नैनीताल। सरोवर नगरी में पंजाबी महासभा के संरक्षक एवं वरिष्ठ व्यापारी जीत सिंह आनन्द की धर्मपत्नी सरदारनी मंजीत कौर का आज लखनऊ में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी, बता दें उनके पैर में फैक्चर हुआ था और उनका इलाज चल रहा था इस दौरान उनका निमोनिया हो गया था और वह धीरे-धीरे उभर रही थी अचानक उनकी मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है अभी कुछ वर्ष पहले ही उनके इकलौते पुत्र लक्की का निधन हुआ था परिवार उनके निधन को अभी तक नहीं भूल पाया था। और उनके निधन पर परिवार में शोक की लहर है। उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांस ली उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से हल्द्वानी लाया जा रहा है और बुधवार कल प्रातः11 बजे हल्द्वानी उनके निवास स्थान कोहली गार्डन से राजपुरा घाट मैं अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मल्लीताल किशन सिंह नेगी, रईस खान, राजेश वर्मा, अध्यक्ष तल्लीताल मारुति नंदन शाह, नासिर खान, ममता जोशी, अमनदीप आनंद, जयंत उप्रेती, हरीश लाल, पंजाबी महासभा सहित अन्य व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।




















