माघ माह की बधाई देते हुए हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका प्रांगण मुख्य गेट के पास भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार युवा नेता मोहित रौतेला, संतोष कुमार सभासद भगवत रावत द्वारा माघ माह के महीने के चलते खिचड़ी प्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल समाजसेवी का मुन्नी तिवारी सहित अन्य गणमान्य स्थानीय नागरिकों और पर्यटक द्वारा खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद परियार ने माघ माह की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।




















