श्री मां नयना देवी मंदिर मे अमर उदय ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी प्रसाद भंडारे का आयोजन कल रविवार दोपहर 1:00 बजे से

नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट द्वारा कल रविवार 25 जनवरी को एक खिचड़ी प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सेवा और श्रद्धा के भाव से किया जा रहा है उन्होंने शहर के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। खिचड़ी भंडारा दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा जो प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा।




















