मिनी स्टेडियम बेतालघाट में 16 फरवरी को विशाल जन सम्मेलन में उमड़ेगा लोगों का सैलाब युवा नेता शीलू कुमार
शीलू ने दिया इस जन सम्मेलन को विधानसभा सम्मेलन का नाम



नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठ राज्य अतिथि गृह सभागार में नैनीताल विधानसभा के युवा नेता ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बता दें विधानसभा नैनीताल का चर्चित युवा चेहरा शीलू कुमार ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि आगामी 16 फरवरी को विधानसभा नैनीताल के बेतालघाट में विशाल जन सम्मेलन होने जा रहा है जिसे विधानसभा सम्मेलन का नाम दिया गया है। जिसमें 5 हजार से अधिक महिला और पुरुष इस सम्मेलन में जुटेगे और इस सम्मेलन में हमें इससे भी अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने “विधानसभा सम्मेलन 2027” की घोषणा की। उन्होंने बताया नैनीताल विधानसभा के इतिहास में पहली बार किसी युवा ने इस प्रकार का आयोजन करने जा रहा है अपनी क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए अब युवाओं को आगे आना पड़ेगा क्योंकि राजनीतिक दलों ने अपनी पैतृक संपत्ति समझ लिया है सीटों को लेकर कहा राजा का बेटा ही राजा बनेगा विधायक का बेटा ही विधायक बनेगा लोकतंत्र को बचाने के लिए इस परंपरा को बदलना होगा। 2027 विधानसभा चुनाव में जनता युवाओं को मौका देगी। इस ऐलान से बड़े दलों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया इस सम्मेलन मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। और
राजनीतिक विजन जनता के समक्ष पेश किया जाएगा।
शीलू कुमार ने कहा, सभी फैसले अपनी कोर टीम के साथ सामूहिक लेंगे। अब देखना यह है जो शीलू ने बिगुल बजाया है क्या जनता के बीच में वह इस विधानसभा नैनीताल का वह युवा चेहरा बन पाएंगे।
इस दौरान पवन रावत, प्रदीप आर्या, मनीष, अभिषेक, विनय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।




















