श्री मां पाषाण देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ संपन्न



नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ठंडी सडक़ स्थित श्री मां पाषाण देवी मंदिर का तीन दिनी वार्षिकोत्सव समारोह बीते रोज बुधवार को संपन्न हो गया। समापन मौके पर हवन पूजन समेत विभिन्न धाार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भकतजनों ने भकतिभाव से प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पूर्व पंडित के पुजारी पंडित जगदीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में आचार्यो भगवती प्रसाद जोशी व घनश्याम जोशी के संयोजकत्व में
प्रात: पूजन के बाद अखंड रामायण की समाप्ति और २ बजे से मां के समष्टि भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें भारी संखया में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
यजमान के रूप में बृजेश श्रीवास्तव, राजू नारंग, गिरीश शाह, ए.डी. त्रिपाठी, अंबादत तिवारी तथा संजय वर्मा सपत्नी मौजूद रहे जबकि भजन मंडली में प्रशांत जोशी, कमल पाठक, हिमांशु जोशी, हर्षित जोशी, वसंत पांडे तथा मोहित मौजूद रहे। इस दौरान प्रमोद सुयाल, अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मनराल, गौरव जोशी, मोहित, आरुष, जिगर, राजेश, धीरज, गीता जोशी, हेमा पंत, कविता, विनीता, देवांश, मंजू रौतेला, रजनी चौधरी तथा भगवती आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने तीन दिनी वार्षिकोत्सव समारोह को कामयाब बनाने में भकतजनों की ओर से दिए गए सहयोग के लिए उनका विशेष आभार जताया है।




















