प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के
सोनू बिष्ट जिला उपाध्यक्ष मनोनीत मिल रही है बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नैनीताल विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा नैनीताल के युवा व्यवसायी सोनू बिष्ट को दायित्व सोपते हुए जिला उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। सोनू ने प्रदेश जिले के सभी पदाधिकारीयो का धन्यवाद करते हुए कहा जो मुझे दायित्व मिला है सभी व्यापारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बता दिन बीते रोज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता के अध्यक्षता में बैठक में इनकी घोषणा की गई है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री रवैल सिंह आनंद, जिला संरक्षक जीत सिंह आनंद,कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश डोंडियाल,निवर्तमान मल्लीताल नगर अध्यक्ष किशन नेगी, तल्लीताल नगर अध्यक्ष मारुति नंदन साह जी सहित व्यापारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।




















