डीएसबी परिसर में 260 छात्रवृत्ति के आनलाईन आवेदन पत्रों का किया भौैतिक सत्यापन

नैनीताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल में वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजनाओं में पूर्व दशम तथा दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
इसी भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान किया जाना है । बिष्टे के मुताबिक मंगलवार तक कुल 260 आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभी और कुल 629 छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना शेष है।




















