आयुक्त दीपक रावत के आदेशों का हुआ पालन
पीडब्लूडी लोक निर्माण विभाग व नैनीताल विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा
बिरला चुंगी मोटर मार्ग निकट ओल्ड ग्रुप कंपाउंड के पास से अतिक्रमण हटाया


नैनीताल। सरोवर नगरी में पीडब्लूडी लोक निर्माण विभाग एवं नैनीताल विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा बिरला चुंगी मोटर मार्ग निकट ओल्ड ग्रुप कंपाउंड का अतिक्रमण हटाया गया जैसा कि पूर्व मे 10 दिसंबर को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा रोड से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में उपरोक्त कार्रवाई की गई। आज लोक निर्माण विभाग की ओर से सहायता अभियंता ई० तुलाराम टम्टा एवं अपर सहायता अभियंता इं० विवेक धर्म सत्तू , विकास प्राधिकरण की ओर से कनिष्ठ अभियंता इं० इक़रा व अन्य विभाग की कर्मचारी मौजूद रहे तथा ठेकेदार शिवम कंस्ट्रक्शन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस दौरान ओल्ड ग्रुव कंपाउंड के संजय सिंह एवं अन्य लोगों उपस्थित रहे।




















